अरवल: भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
Arwal, Arwal | Apr 22, 2025 मंगलवार दोपहर 12 बजे भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉ. त्रिभुवन शर्मा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक कॉ. महानंद सिंह, जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कॉ. टुन्ना शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।