अरवल: उत्पाद थाना परिसर में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जब्त अंग्रेजी शराब मजदूरों से बहाई गई
Arwal, Arwal | Apr 22, 2025 अरवल मंगलवार को अरवल उत्पाद व मेहंदिया पुलिस की ओर से विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी और महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया। नोडल पदाधिकारी और इस एसडीओ ओम प्रकाश, अधीक्षक उत्पादक सीमा चौरसिया अधिकारी अरवल विजयाकुमारी की उपस्थिति में थाना परिसर में ही गड्ढा खोद शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। 8831 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया।