अरवल: स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं और अधिकारियों ने ली शपथ
Arwal, Arwal | Apr 22, 2025 विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार सुबह 10:00 बजे जिला मुख्यालय में अवस्थित बालिका विद्यालय में सभी छात्राओं, पदाधिकारीगण, एवं शिक्षकगण को स्वच्छता शपथ एवं जल शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा स्वच्छता एवं जल संचयन हेतु सभी नागरिकों को संदेश देकर जन जागरूकता संचालित करने की बात कही गई। इस दौरान डीएम के द्वारा स्वच्छता को संदेश दिए गए।