10 साल बाद खुली श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी, निकले ₹30,639 और मन्नतों से भरी पर्चियां
मुरैना। श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी करीब 10 साल बाद खोली गई। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने दान पेटी खोली। करीब ढाई घंटे चली गिनती में ₹30,639 नकद मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मन्नतों की पर्चियां और कुछ जले-कटे पुराने नोट भी निकले। गिनती पूरी होने के बाद पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई। मंदिर के पूजारी विकास शर्मा ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2016-17 में तत्कालीन एसडीएम प्रदीप तोमर की मौजूदगी में दान पेटी खोली गई थी।
#मुरैना #morena #मंदिर #चढ़ावा