सिमडेगा: “संजीवनी सेवा” शुरू, अब 24×7 मिलेगी इमरजेंसी सुविधा, डीसी ने दिखाई हरी झंडी
सिमडेगा के बिरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में सोमवार दोपहर 11 बजे “संजीवनी सेवा” का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह और सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद की मौजूदगी में शुरू हुई इस सेवा के तहत मरीजों को 24 घंटे होम पिक-अप, इमरजेंसी सहायता और अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। बिरू क्षेत्र के 10 किमी दायरे में सेवा उपलब्ध रहेगी।