गोरखपुर: मारपीट में घायल भाइयों की मौत के बाद अस्पताल में हुआ बवाल, परिजनों ने किडनी निकालने का लगाया आरोप
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में खेत विवाद के बाद घायल हुए दो सगे भाइयों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और किडनी निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।जानकारी के मुताबिक, मंझरिया बड़गो गांव निवासी अक्षयवर निषाद