नवादा: डीआरडीए में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 14 एवं 17 जून को नवादा में आयोजित होगी
Nawada, Nawada | Jun 12, 2026 नवादा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन के लिए सभी केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।