सुल्तानपुर: कलेक्टरी स्थित विनियमित क्षेत्र में RES जेई बृजेन्द्र कुमार ने कार्यभार किया ग्रहण
सुलतानपुर के कलेक्टरी स्थित विनियमित क्षेत्र में RES जेई बृजेन्द्र कुमार को अटैच किया गया है। जिसके बाद उन्होंने विनियमित क्षेत्र कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान स्टाफ ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। गौरतलब है, डी०डी पांडेय के जाने बाद काफी दिनों से यह पद खाली पड़ा हुआ था, जिसपर कुछ दिन रोहन यादव ने कार्य सम्भाला था।