लालगंज: कोलकाता से किराना का सामान लादकर म0प्र0 जा रहे ट्रक चालक की देवहट में बिगड़ी तबीयत, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
कोलकाता से किराना का सामान लाकर मध्य प्रदेश के जबलपुर और भोपाल जा रहे ट्रक चालक 45 वर्षीय परवेज आलम निवासी भोपाल की ड्रमंडगंज के देवहट में शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। ट्रक चालक हालत गंभीर देख पीआरबी 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पीआरबी की पुलिस ने ट्रक चालक को एंबुलेंस प्रा0 स्वा0केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।