Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

दधपी गांव से 7 महीने से लापता रंजीत का नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का सात महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परेशान पिता आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम रंजीत कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके पिता गणेश पाल ने 06 नवंबर 2025 को मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि आवेदन दिए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की चिंता में परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन उसके लौटने का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए रंजीत कुमार की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मदनपुर थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।। #Aurangabad #Madanpur #MissingPerson #RanjitKumar #BiharNews #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #लापता_युवक #औरंगाबाद_समाचार #मदनपुर

Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026

MORE NEWS

AI से बदलेगा विकास का स्वरूप: मुख्यमंत्री विकास योजना पर विशेष प्रशिक्षण में शामिल हुए रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह

बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में मुख्यमंत्री विकास योजना (MKVY) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संवेदीकरण एवं उपयोग विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार विधान मंडल के सभी सदस्य, बिहार मंत्रिमंडल के सभी मंत्री तथा बिहार विधान परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री विकास योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता बढ़ाने तथा जनहित में उनके प्रभावी अनुप्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी।
विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नई तकनीकों और नवाचारों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी, तेज़ और जन-केंद्रित बनाया जा सकता है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों और आम जनता तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने में किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार में सुशासन, तकनीकी नवाचार और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

#PramodKumarSingh #Rafiganj #MKVY #AI #ArtificialIntelligence #BiharVidhanSabha #BiharGovernment #ChiefMinisterDevelopmentScheme #DigitalGovernance #Technology #GoodGovernance #Bihar #AurangabadBihar #Bharatcrimelivenews

AI से बदलेगा विकास का स्वरूप: मुख्यमंत्री विकास योजना पर विशेष प्रशिक्षण में शामिल हुए रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में मुख्यमंत्री विकास योजना (MKVY) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संवेदीकरण एवं उपयोग विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार विधान मंडल के सभी सदस्य, बिहार मंत्रिमंडल के सभी मंत्री तथा बिहार विधान परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री विकास योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता बढ़ाने तथा जनहित में उनके प्रभावी अनुप्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नई तकनीकों और नवाचारों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी, तेज़ और जन-केंद्रित बनाया जा सकता है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों और आम जनता तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार में सुशासन, तकनीकी नवाचार और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। #PramodKumarSingh #Rafiganj #MKVY #AI #ArtificialIntelligence #BiharVidhanSabha #BiharGovernment #ChiefMinisterDevelopmentScheme #DigitalGovernance #Technology #GoodGovernance #Bihar #AurangabadBihar #Bharatcrimelivenews

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

मुंगेर: कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार 54 फीट लंबा कांवड़ चर्चा का केंद्र बना है। इसे उठाने के लिए 9 कांवरियों की जरूरत पड़ती है। पटना सिटी के श्री श्री विशाल शिवधारी संघ ने 48 घंटे में इसे तैयार किया। 500-600 श्रद्धालु सुल्तानगंज से देवघर तक 105 KM की यात्रा कर रहे हैं। कांवरियों का उद्देश्य एकता और शांति का संदेश देना है।

मुंगेर: कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार 54 फीट लंबा कांवड़ चर्चा का केंद्र बना है। इसे उठाने के लिए 9 कांवरियों की जरूरत पड़ती है। पटना सिटी के श्री श्री विशाल शिवधारी संघ ने 48 घंटे में इसे तैयार किया। 500-600 श्रद्धालु सुल्तानगंज से देवघर तक 105 KM की यात्रा कर रहे हैं। कांवरियों का उद्देश्य एकता और शांति का संदेश देना है।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आइजीआइएमएस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्हें वहां पहुंचे देख मरीजों के परिजनों ने अपना आप बीती सुनाने लगे और खोलने लगे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल ..

#viral  #foryou  #navvani

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आइजीआइएमएस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्हें वहां पहुंचे देख मरीजों के परिजनों ने अपना आप बीती सुनाने लगे और खोलने लगे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल .. #viral #foryou #navvani

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन

औरंगाबाद:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दया शंकर सिंह, बारुण प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद सुरेश गुप्ता एवं आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की। मंच संचालन टी. एन. यादव तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक श्री चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर. बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी. के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन औरंगाबाद:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दया शंकर सिंह, बारुण प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद सुरेश गुप्ता एवं आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की। मंच संचालन टी. एन. यादव तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक श्री चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर. बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी. के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 6, 2026

दधपी गांव से 7 महीने से लापता रंजीत का नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का सात महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परेशान पिता आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम रंजीत कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके पिता गणेश पाल ने 06 नवंबर 2025 को मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि आवेदन दिए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की चिंता में परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन उसके लौटने का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए रंजीत कुमार की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मदनपुर थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।। #Aurangabad #Madanpur #MissingPerson #RanjitKumar #BiharNews #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #लापता_युवक #औरंगाबाद_समाचार #मदनपुर - Rafiganj News