अशोक नगर: अशोकनगर जिले में आंगनवाड़ी से स्कूल तक सीखने की नई उड़ान, नन्हे बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
अशोकनगर में बुधवार को दोपहर 3 बजे आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खास शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे बच्चों ने निकटस्थ स्कूलों का दौरा कर विद्यालयीन माहौल को करीब से जाना। बच्चों ने कक्षाओं, खेल मैदान और पुस्तकालय का अवलोकन किया, साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद भी किया।