ब्रह्मपुर: आजादी के 75 साल बाद भी ढाबी गांव सड़क को तरस रहा, विधायक ने कहा- सरकार का खजाना खाली है
ब्रह्मपुर प्रखंड का ढाबी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव की मार झेल रहा है। आजादी के दशकों बाद भी इस गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। मुख्य सड़क से कई किलोमीटर दूर बसे इस गांव में आने-जाने के लिए ग्रामीणों को संकरे और कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। सोमवार की शाम 6:30 बजे का एक वीडियो इस बदहाल स्थिति की सच्चाई बयां करता है।