भीलवाड़ा: महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर माली समाज ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भीलवाड़ा। आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा के माली समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर समाज ने कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास का नया संकल्प लिया।