महसी: बौंडी घाट पर कड़ी मशक्कत के बाद संपन्न हुआ मूर्ति विसर्जन, महराजगंज में गोलीकांड के बाद रोका गया था प्रतिमा विसर्जन
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के बौंडी घाट पर रविवार सोमवार की रात करीब 3:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। दरअसल महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव और आगजनी एवं गोली कांड के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया गया था। देर रात तक प्रशासन के आला अधिकारियों ने विसर्जन कराने का प्रयास किया। लोग मांगों पर अड़े रहे।