महसी: टिकुवापारा में दुर्गा पंडाल में भव्य झांकी का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत टिकुवापारा में श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य दुर्गा पांडाल सजाया गया है। शनिवार रविवार रात करीब नौ बजे से भव्य झांकी का मंचन शुरू हुआ। और मध्य रात्रि करीब दो बजे बंद हुआ। इस दौरान कलाकारों ने अपने अपने अभिनय की शानदार प्रस्तुति दी। अध्यक्ष करुणेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी तरह का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है