महसी: महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव, आगजनी और फायरिंग, एक की मौत, कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा से रविवार करीब चार बजे श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा मुस्लिम समुदाय के अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रही थी। शोभायात्रा में लोग जयकारा लगा रहे थे। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मूर्तियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी।