महसी: महराजगंज में हुई घटना के बाद बौंडी घाट सहित अन्य कई जगहों पर प्रतिमा विसर्जन रुका, कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े लोग
महसी तहसील क्षेत्र के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार शाम करीब चार बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा पर पथराव कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। और देखते ही देखते फायरिंग और आगजनी शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद तमाम हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध करते हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया।