महसी: गंभीरवा बाजार में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, धू-धू कर जला रावण, जय श्री राम के लगे जयकारे
रामगांव थाना क्षेत्र के गंभीरवा बाजार में शनिवार को धूमधाम के साथ दशहरा का पर्व मनाया गया। इस दौरान विशाल काय रावण का पुतला शाम करीब साढ़े छः बजे दहन किया गया। रावण का पुतला दहन होते ही पूरा माहौल जय श्री राम के जयकारों में बदल गया। ज्ञात हो कि बीते 9 दिनों से गंभीरवा बाजार में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। आज राम ने रावण का वध कर सत्य का पताका फहराया है।