महसी: शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में आयोजित हुआ विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में नवरात्रि का महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को पूर्ण आहुति के बाद शनिवार दोपहर 2:30 बजे के बाद से क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गा पंडाल में पहुंचकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद छका। कार्यकर्ताओं ने विशाल भंडारे में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।