कौमी एकता के प्रतीक हजरत काजी चलफिर शाह के 98वें उर्स-ए-मुबारक पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने दरगाह पर चादर पेश कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में गोल प्याऊ स्थित आस्ताने पहुंचे।