बरहट: भगबड़िया गांव में किशोरी को सांप ने डसा सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर
Barhat, Jamui | Jul 30, 2024 भगबड़िया गांव में किशोरी को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां किशोरी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। किशोरी की पहचान बरहट प्रखंड के पाड़ो पंचायत के भगबड़िया निवासी पिंटू यादव की 5 वर्षीय पुत्री अंजू के रूप में हुई।