पयागपुर: अरकपुर के पास 22 वर्षीय युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकपुर मे बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1बजे के आस पास एक युवक शव दिखाई दिया। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। युवक की पहचना गिलौल थाना के नगरौरा निवासी 22वर्षीय जरकुस पुत्र लखन के रूप मे हुई है। शाम करीब 6बजे पयागपुर पुलिस ने बताया की फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।