आगामी 24 मई को देश की राजधानी दिल्ली में 'अखिल भारतीय जनजाति संस्कृति समागम' का एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक समागम में देश के कोने-कोने से कई लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। देश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को सहेजने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समागम में झारखंड की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी।