🚨 बोर्डिंग पास मिला, सामान जमा हुआ… फिर रद्द हुई फ्लाइट! दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से दरभंगा आने वाली SpiceJet फ्लाइट को लेकर यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों के मुताबिक, पहले सामान जमा कराया गया और बोर्डिंग पास भी जारी कर दिया गया, लेकिन बाद में अचानक फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज आ गया।
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा और विरोध किया। यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति से जवाब मांगा, तो वहां से भी जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े कर दिए गए।
दरभंगा आने वाले यात्रियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति से उन्हें समय, पैसे और यात्रा को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आखिर बोर्डिंग के बाद फ्लाइट क्यों रद्द हुई? यात्रियों को क्या जवाब मिला? देखिए IGI एयरपोर्ट का पूरा वीडियो।
Darbhanga, Darbhanga | Sep 16, 2026