ब्रह्मपुर: योगी का बुलडोजर बिहार में खड़ा कर गरीबों का घर ढाह रहे, पीएम मेलोनी को मेलोडी खिला रहे: पूर्व विधायक
ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित बराढी गांव के महादलित टोला में अतिक्रमण के नाम पर चलाए गए बुलडोजर और चार परिवारों के घर ढाहने के बाद गुरुवार की शाम 5 बजे डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जमकर सरकार को घेरा।