लालगंज: कोटार नाथ शिव धाम में अधिक मास में अनवरत चल रहा रामायण पारायण, आज करीब 10,000 भक्तों ने भोलेनाथ का किया दर्शन-पूजन
हलिया विकासखंड के कोटारनाथ शिव धाम में शुक्रवार शाम 4:30 बजे तक करीब 10000 भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान भगवान शिव तथा पार्वती के दरबार में अधिक मास के अवसर पर पहले दिन से अखंड रामायण पारायण चल रहा है। जिसमें सोठिया हथेड़ा, बेदउर, सिकटा, बरी, वीरपुर, कोटार आदि दर्जनों गांव के भक्त टोली बनाकर पारायण कर रहे हैं।