फतेहाबाद: बमरौली कटारा के ग्राम झारपुरा में खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, 10 लोग घायल, 7 लोग हिरासत में
Fatehabad, Agra | Oct 11, 2025 बमरौली कटारा के गांव झारपुरा में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिशें दीं।झारपुरा निवासी रवि पुत्र राधेश्याम और अंबर पुत्र बबलू में रंजिश थी। जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।