फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम साय का पुरा में धारा 84 के तहत आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, की गई मुनादी
Fatehabad, Agra | Oct 10, 2025 निबोहरा के ग्राम साय का पुरा में एक मामले में वांछित चल रहे जयंता नामक आरोपी के घर पर निबोहरा पुलिस ने धारा 84 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। इस दौरान निबोहरा के इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में मुनादी की तथा घर पर नोटिस चस्पा किया।