फतेहाबाद: फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर
Fatehabad, Agra | Oct 11, 2025 अपनी विभिन्न लंबित माँगों को लेकर एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स आगरा, उत्तर प्रदेश के बैनर तले समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर धरना प्रदर्शन किया। सभी सीएचओ ने कहा कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी माँगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना है कि उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि, बकाया एरियर भुगतान किया जाए।