फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम प्रतापपुरा मोड पर जान से मारने की नीयत से दूधिए पर किया फायर, कार में लगी गोली, देर रात की घटना
Fatehabad, Agra | Oct 10, 2025 फतेहाबाद के ग्राम प्रतापपुरा मोड़ से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे हैं एक दूधिया पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरो ने गोली चलाई। गोली उसकी कार में लगी। जिसके चलते दूधिया बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश किए जा रहे हैं। दूधिया रामकुमार शर्मा अपनी कर से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।