Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

*म्यूल बैंक खातों पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 अभियुक्त गिरफ्तार, 100 से अधिक साइबर शिकायतों से जुड़े खाते चिन्हित* साइबर मुख्यालय के निर्देशानुसार म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों द्वारा 35 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक जांच में इन खातों के माध्यम से लगभग 30 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन तथा एनसीआरपी पोर्टल पर 100 से अधिक साइबर शिकायतों का संबंध सामने आया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्हें कमीशन का प्रलोभन देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए गए थे, जिनका संचालन अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाता था। जांच में अधिकांश लेन-देन ऑनलाइन बेटिंग, गेमिंग ऐप्स एवं निवेश संबंधी साइबर ठगी से जुड़े पाए गए हैं। जिसकी जाँच प्रचलित है। नेटवर्क के मास्टरमाइंड एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी शीघ्र कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट-पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी। #crime #cyber #froud #uppolice

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 18, 2026
*म्यूल बैंक खातों पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 अभियुक्त गिरफ्तार, 100 से अधिक साइबर शिकायतों से जुड़े खाते चिन्हित* साइबर मुख्यालय के निर्देशानुसार म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों द्वारा 35 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक जांच में इन खातों के माध्यम से लगभग 30 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन तथा एनसीआरपी पोर्टल पर 100 से अधिक साइबर शिकायतों का संबंध सामने आया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्हें कमीशन का प्रलोभन देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए गए थे, जिनका संचालन अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाता था। जांच में अधिकांश लेन-देन ऑनलाइन बेटिंग, गेमिंग ऐप्स एवं निवेश संबंधी साइबर ठगी से जुड़े पाए गए हैं। जिसकी जाँच प्रचलित है। नेटवर्क के मास्टरमाइंड एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी शीघ्र कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट-पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी। #crime #cyber #froud #uppolice - Kanpur News