सागर नगर: ज़िले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सागर ड्रीम्स एक महत्वपूर्ण मंच : ज़िला कलेक्टर
जिला पुरातत्त्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद्, जिला सागर और अजा ज्वेलर, सागर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी सिनेमा के महान गीतकार आनंद बक्शी के सदाबहार गीतों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम "प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम" का भव्य आयोजन अजा ज्वेलरी "सच्चा सौदा" राजघाट रोड तिली तिराहा पर किया गया। कार्यक्रम में सागर कलेक्टर संदीप जीआर शामिल हुए।