कैथल: थाना शहर कैथल पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी को किया गिरफ्तार
मोबाइल फोन छीनने के मामले में थाना शहर पुलिस के एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने मंगलवार को सीवन गेट कैथल के कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डागर पट्टी कैथल निवासी रणबीर की शिकायत अनुसार 1 अगस्त को वह अपनी करियाणा स्टोर की दुकान बंद करके पैदल पैदल घर जा रहा था। कुछ समय बाद जब वह चंदाना रोड़ कैथल के पास पहुंचा तो पीछे से बाईक सवार 2 लड़के आए।