कैथल: अनाज मंडी की मांग को लेकर कैथल के आढतियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
अनाज मंडियों में मांगों के समर्थन में कैथल के आढ़तियों ने मंगलवार को धरना देकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग प्रधान ने की। आढ़तियों ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते हैं उनकी मांगे नहीं मानी तो चुनाव से 10 दिन पहले प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापारी बड़ा निर्णय लेंगे।