कैथल: 48वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल ने जीते कई पदक
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल ने 48वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश चन्द्र भारद्वाज ने बताया कि योग विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में राम गोस्वामी ने प्रोफेशनल एज ग्रुप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कई और पदक भी विद्यार्थियों ने जीते।