आगर: ब्रह्मा मुहूर्त में आगर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह व एसपी विनोद कुमार सिंह ने बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर किया रुद्राभिषेक
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आज सोमवार को बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवार आगर शहर में ठाठ बाट के साथ निकाली जाएगी, सवारी को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एसपी विनोदकुमार सिंह ने रुद्राभिषेक कर बैजनाथ महादेव को नगर भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।