आगर: ग्राम तनोडिया से निकली कलश यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, बाबा बैजनाथ का किया जलाभिषेक
रविवार को ग्राम तनोडिया से कलश यात्राऐं निकाली गई। जो जिला मुख्यालय होते हुए बेटखेड़ा स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में हजारों की संख्या मे महिला, पुरुष और बालक-बालिकाएं शामिल हुए।यात्रा में शामिल युवा, बालिकाऐं और महिलाएं बैंड बाजे पर बज रही धार्मिक धुन पर नाचते झूमते निकले।