आगर: आगर के गांधी उपवन से नित्यानंद भक्त मंडल ने निकाला वकील साहब जयनारायण बापजी का चल समारोह
नित्यानंद भक्त मंडल द्वारा श्रावण महोत्सव के तहत वकील साहब जय नारायण बाप जी का चल समारोह पेशवाई के रूप में निकाला गया। यह गांधी उपवन से चल समारोह की शुरुआत की गई जो छावनी झंडा चौक, गोपाल मंदिर सरकारवाड़ा होते हुए पुराने कोर्ट परिसर पहुंचा, जहां बाप जी के कक्ष में महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नित्यानंद भक्त मंडल के सदस्य मौजूद रहे।