आगर: बाबा बैजनाथ की शाही सवारी में 750 पुलिस जवानों की लगाई गई ड्यूटी, कलेक्टर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की ब्रीफ़िंग
कल सोमवार को आगर के नगराधिपति बाबा बैजनाथ की शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमे एक लाख से ज्यादा भक्त शामिल होंगे। शाही सवारी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस जवानों की ब्रीफिंग की। शाही सवारी की व्यवस्था में 750 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।