पुपरी: पुपरी अग्निशमन टीम ने चोरौत स्वास्थ्य केन्द्र में आग से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
पुपरी अग्निशमन टीम द्वारा सोमवार को 2 बजे दिन में चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आग से बचाव को लेकर जागरूक्ता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अग्निशमन की टीम द्वारा स्वास्थ्य कर्मी को जागरूक करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराए नही। उस समय अग्निशामक यंत्र का सही उपयोग कर आग पर काबू पाया जा सकता है।