केशकाल: केशकाल जनपद पंचायत क्षेत्र के 127 मतदान केंद्र पर पंच, सरपंच, जनपद और जिला सदस्य हेतु मतदान जारी, मतदाता कर रहे मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतिम एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत केशकाल क्षेत्र के आज रविवार को मतदान चल रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह से शुरू हुई । शुभ 9 बजे मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 65 सरपंच,330 पंच,17 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन हो रहा है।