केशकाल: केशकाल क्षेत्र में रविवार को होगा मतदान, 127 मतदान केंद्र बनाए गए, मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतिम एवं तृतीय चरण में जिले के जनपद पंचायत केशकाल में 23 फरवरी रविवार को मतदान होगा।मतदान दलों को शनिवार केशकाल से मतदान सामग्री के वितरण कर हरि झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 65 सरपंच,330 पंच,17 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना हैं।