केशकाल: 08 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत के संबंध में केशकाल में विधिक सेवा प्राधिकरण और बैंक के कर्मचारियों की बैठक हुई
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल के द्वारा केशकाल में सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक केशकाल (सूरडोंगर),तीतरवंड, बांसकोट, बड़ेराजपुर, विश्रामपुरी, एसबीआई केशकाल के बैंक मैनेजर्स के साथ आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक कर दिशानिर्देश पर चर्चा की गई।