केशकाल: केशकाल घाटी में जाम लगने का सिलसिला नहीं थम रहा, फिर लगा जाम, शहर तक पहुंची वाहनों की कतार
केशकाल घाटी में जाम लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात तकरीबन 8 बजे एक बार फिर वाहनों की ओवरटेकिंग और बढ़ती ट्रैफिक से घाट में जाम लग गया है।आलम यह है की केशकाल शहर तक वाहनों की कतार लग गई है। फिलहाल केशकाल पुलिस की टीम जाम खुलवाने में जुटी हुई है देखना होगा कि घाटी में पूरी तरह से आवागमन कब बहाल होता है।