केशकाल: केशकाल नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बिहारीलाल शोरी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत शनिवार को जिले के केशकाल नगर पंचायत हेतु अध्यक्ष और पार्षदों पद हेतु मतगणना की गई। जिसमें इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए केशकाल में निर्दलीय प्रत्यासी बिहारी लाल शोरी ने जीत हासिल की।अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी बिहारी लाल शोरी को 2967, लाला उर्फ गोपाल बघेल को 2092, पिताम्बर नाग को 1127 को हराया है।