संडीला: हंसने को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या के आरोपी को आलाकत्ल सहित संडीला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Apr 24, 2026 जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को संडीला के ग्राम शंभू खेड़ा निवासी 45 वर्षीय रमाकांत को गांव निवासी सुनील कुमार सहित 03 अभियुक्तों से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया, धक्का मुक्की से रमाकांत को चोट लग गई थी। जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई।