रतनी फरीदपुर: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन घायल, दो पटना रेफर
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में सोमवार शाम जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जितनानंदन कुमार, रामानुज पंडित और नवलेश पंडित शामिल हैं। प्राथमिक इलाज के बाद जितनानंदन और रामानुज की नाजुक हालत देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।