अंबाह: किशोरीलाल धर्मशाला में हुई बैठक में सोनू गोयल सर्वसम्मति से अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बने
Ambah, Morena | Sep 23, 2026 अंबाह। किशोरीलाल धर्मशाला में बुधवार शाम 7 बजे अग्रवाल महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सोनू गोयल को अध्यक्ष चुना गया। समाजजनों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। सोनू गोयल ने आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।