शुक्रवार शाम 5 बजे ग्राम पंचायत बामनिया में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हुआ। जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा बीएलओ, सहायक बीएलओ सहित कर्मचारियों का सम्मान किया गया। बीएलओ सहित सभी कर्मचारियों को फूलों की माला पहनाकर उनका सार्वजनिक रूप से अभिनन्दन किया गया।