हुज़ूर: गोविंदपुरा इलाके में बदमाशों ने महिला टीचर का पर्स छीना, बेटे ने पीछा कर आरोपियों की बाइक का नंबर किया नोट
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2025 भोपाल के गोविंदपुरा इलाके के विजय मार्केट बरखेड़ा में सब्जी खरीदने गई एक महिला टीचर के साथ झपटमारी की घटना हुई। बाइक सवार बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। हालांकि, टीचर के बेटे ने आरोपियों की बाइक का नंबर देख लिया, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।